Home > Business > जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान, अनुभव साझा कर जताया आभार

जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान, अनुभव साझा कर जताया आभार

Jamshedpur (Jharkhand) : टाटा मोटर्स (Jamshedpur Tata Motors) वर्कर्स यूनियन के सभागार में शुक्रवार को सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा, बी.के. शर्मा तथा संयुक्त सचिव अजय भगत मुख्य रूप से मौजूद थे।

Jamshedpur Tata Motors यूनियन की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र और स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सम्मानित कर्मियों ने अपने कार्यकाल से जुड़े अनुभव साझा किए और यूनियन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। मौके पर यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आर.के. सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में रक्त स्क्रीनिंग के लिए MGM अस्पताल में लगेगी CB NAT मशीन, DC ने ब्लड बैंकों का निरीक्षण किया

Jamshedpur Tata Motors : सम्मानित सेवानिवृत्त कर्मी

* व्हीकल फैक्ट्री: मोहम्मद कलाम अंसारी, गजावेली श्रीनिवास, निवेदिता चक्रवर्ती, यादव लाइन, टीएमएल ड्राइव लाइन, परशुराम हो, अंकुरा लयांगी, विप्लब चटर्जी, अनुप कुमार मुखर्जी

* फ्रेम फैक्ट्री: गुरूपद तिवारी, ओमप्रकाश सिंह

* फाउंड्री: दीपक सोय

* इंजन: विक्टर सामोएल बारला, मोहम्मद कमरूजाम्मा

यूनियन ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों की निष्ठा और योगदान कंपनी की प्रगति की मजबूत नींव है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply