Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में उग्र सांड़ का आतंक, शंकोसाई में महिला की मौत, दो दिन से दहशत में क्षेत्रवासी+ VDO

जमशेदपुर में उग्र सांड़ का आतंक, शंकोसाई में महिला की मौत, दो दिन से दहशत में क्षेत्रवासी+ VDO

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर स्थित मानगो के शंकोसाई इलाके में एक उग्र सांड़ के आतंक (Jamshedpur Buffalo Attack) से लोग भयभीत हैं। पिछले दो दिनों से यह सांड़ सड़कों और गलियों में लोगों पर हमला कर रहा है। बुधवार को सांड़ ने 15 से अधिक लोगों को घायल किया था, जबकि गुरुवार की सुबह उसने 61 वर्षीय माला सरकार पर हमला कर उनकी जान ले ली।

ट्रैंक्यूलाइज के बाद भी नहीं ले जा सके टीम, सुबह फिर हुआ हिंसक

स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार देर शाम टाटा जूलॉजिकल पार्क की टीम ने सांड़ को ट्रैंक्यूलाइज कर बेहोश कर दिया था। अंधेरा होने के कारण टीम उसे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट नहीं कर सकी और सांड़ रात भर शंकोसाई में ही पड़ा रहा।

गुरुवार सुबह होश में आते ही सांड़ फिर उग्र हो गया और दौड़ते हुए गौड़ बस्ती की ओर चला गया। उसी दौरान उसने सड़क किनारे खड़ी माला सरकार पर हमला कर उन्हें जोर से पटक (Jamshedpur Buffalo Attack) दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में रक्त स्क्रीनिंग के लिए MGM अस्पताल में लगेगी CB NAT मशीन, DC ने ब्लड बैंकों का निरीक्षण किया

प्रशासन और नगर निगम पर गंभीर लापरवाही का आरोप

घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि यदि बुधवार को सांड़ को पूरी तरह नियंत्रित कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाता, तो यह जान नहीं जाती।

 कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती

* बुधवार को घायल अधिकांश लोगों का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

* एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति टीएमएच (TMH) में भर्ती है।

* गुरुवार की घटना के बाद जू टीम और पुलिस ने दोबारा सांढ़ को ट्रैंक्यूलाइज कर पकड़ा और उसे जू अस्पताल में भर्ती किया, जहां उसका इलाज जारी है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply