Home > Jamshedpur > मुसाबनी की चुनावी सभा में दहाड़े CM हेमंत सोरेन, बोले- यह व्यापारी बनाम आदिवासी अस्तित्व की लड़ाई

मुसाबनी की चुनावी सभा में दहाड़े CM हेमंत सोरेन, बोले- यह व्यापारी बनाम आदिवासी अस्तित्व की लड़ाई

Ghatshila : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 को (Ghatshila By-Election 2025 CM ) लेकर सोमवार को मुसाबनी स्थित मार्शल ग्राउंड राजनीतिक उत्साह से भरा दिखाई दिया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां झामुमो के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा स्थल पर हजारों लोग मौजूद थे

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से मैदान पहुंचे और मंच पर चढ़कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन तथा स्वर्गीय पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। (Ghatshila By-Election 2025 CM)

सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा—

> “यह लड़ाई सिर्फ चुनाव की नहीं, आदिवासी और मूलवासी अस्तित्व की लड़ाई है। एक तरफ व्यापारी वर्ग है और दूसरी तरफ झामुमो, जो गरीबों, मजदूरों, आदिवासियों और मूलवासियों की पार्टी है।”

मुख्यमंत्री ने भाजपा और केंद्र की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग केवल लेने का काम करते हैं, देने का नहीं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा—

> “ज़रूरत पड़ेगी तब पैर पकड़ेंगे, काम निकल जाएगा तो गर्दन पकड़ लेंगे।”

सोरेन ने जनता से अपील की कि वे सोमेश सोरेन को बड़े अंतर से विजयी बनाएं और क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि झामुमो का प्रतिनिधि जनता के बीच रहता है, जमीनी समस्याओं को समझता है और 24 घंटे सेवा के लिए तैयार रहता है।

इसे भी पढ़ें – Ghatshila By-election 2025: भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन का AI जनित फर्जी पोस्ट फेसबुक पर वायरल, मजिस्ट्रेट ने दर्ज कराई FIR

मंच पर परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, राज्यसभा सांसद महुआ माझी, सांसद जोबा माझी, झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन, उनकी मां सूरजमनी सोरेन, विधायक संजीव सरदार सहित महागठबंधन के कई नेता उपस्थित थे। सभा में मौजूद भीड़ ने मुख्यमंत्री के संबोधन पर जोरदार तालियों से समर्थन जताया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री की यह जनसभा उपचुनाव की दावेदारी को और अधिक तीव्र कर सकती है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply