Home > Crime > मानगो में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खंभे से टकराई, नशे में धुत था चालक

मानगो में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खंभे से टकराई, नशे में धुत था चालक

Mango Accident Jamshedpur

Jamshedpur : आजादनगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 16 में शुक्रवार देर शाम एक तेज रफ्तार Scorpio ने सड़क किनारे खड़े लोगों को जोरदार टक्कर (Mango Accident) मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो (नं॰ JH10 BS 4040) मानगो की ओर से परडीह की दिशा में तेज स्पीड में जा रही थी। अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और दो युवकों समेत एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी।

टक्कर (Mango Accident) के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई और वहीं रुक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को गाड़ी से बाहर निकाला और देखा कि वह पूरी तरह शराब के नशे में था। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने चालक की पिटाई कर दी।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Politics : जमशेदपुर में BJP को तगड़ा झटका, जिला परिषद उपाध्यक्ष सहित कई नेताओं ने थामा JMM का दामन

सूचना मिलते ही टाइगर मोबाइल टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घायल लोगों को अस्पताल भेजा, चालक को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया और वाहन को जब्त कर लिया।

पुलिस का कहना है कि चालक के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने, लापरवाही और तेज रफ्तार में ड्राइविंग से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी दुर्घटना के बाद कानून अपने हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को जानकारी दें। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रोड पर रात के समय अक्सर तेज रफ्तार में वाहन दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply