Home > Crime > जमशेदपुर में कमरे में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, इलाके में शोक

जमशेदपुर में कमरे में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, इलाके में शोक

Jamshedpur  : एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। 39 वर्षीय पिंटू दुलई ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Jamshedpur Crime) कर ली। परिजनों के अनुसार, पिंटू शाम को कमरे में गया था। काफी देर तक बाहर न आने पर परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अंततः दरवाजा तोड़ने पर वह फंदे से लटका मिला।

परिजन आनन-फानन में उसे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Jamshedpur Crime ) के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें – Tata Steel को आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग में भी है महारत

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिंटू दुलई पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह एक ढुलाई कैंटीन में काम करता था और उसके परिवार में एक बच्चा भी है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply