जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव 2025 (Ghatshila By-election 2025 )को लेकर शनिवार को मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। निर्वाचन आयोग के विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए यह प्रक्रिया पूरी की गई। इसके तहत सभी 300 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल गठित (Ghatshila By-election 2025 ) किए गए।
इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास और जिला निर्वाचन अधिकारी कर्ण सत्यार्थी उपस्थित थे। उनके साथ डीडीसी नागेन्द्र पासवान, निर्वाची पदाधिकारी घाटशिला सुनील चंद्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, डीसीएलआर सच्चिदानंद महतो, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह और जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी किशोर प्रसाद समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें – Ghatshila By-election 2025: निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले अनोखे चुनाव चिन्ह, किसी को सेब तो किसी को फलों की टोकरी
पहले रेंडमाइजेशन में मतदान में शामिल कर्मचारियों का चयन किया गया था। अब दूसरे रेंडमाइजेशन में मतदान दलों का गठन कर लिया गया है। वहीं, तीसरे रेंडमाइजेशन में मतदान दलों को उनके निर्धारित बूथ नंबर दिए जाएंगे, जिससे मतदान के दिन यह तय होगा कि कौन सा दल किस केंद्र पर मतदान कराएगा।




