Jamshedpur : जमशेदपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजया गार्डेन इलाके में एक तलाकशुदा पति ने अपनी डॉक्टर पत्नी पर जानलेवा हमला (Jamshedpur Crime) कर दिया।
घटना 24 अक्टूबर की बताई जा रही है। पीड़िता डॉ. पूर्णिमा अपने प्लॉट पर जमीन भरवाने का काम करवा रही थीं। इसी दौरान उनके पूर्व पति डॉ. विकास सिंह देव वहां पहुंचे और दोनों के बीच विवाद (Jamshedpur Crime ) हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि विकास ने डॉ. पूर्णिमा पर ईंट से वार कर दिया और उन्हें जमीन पर पटक दिया।
इसे भी पढ़ें – Chashila By-election 2025: एक प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस, अब 13 उम्मीदवार मैदान में +VDO
हमले में डॉ. पूर्णिमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्होंने शनिवार को बिरसानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि तलाक के बाद भी उनका पूर्व पति लगातार उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल आरोपी की भूमिका की पुष्टि के लिए जांच जारी है।




