Home > Crime > जमशेदपुर में दरिंदगी की हदें पार: साकची के होटल में दो मासूमों से गैंगरेप, पुलिस ने 4 हैवानों को पकड़ा

जमशेदपुर में दरिंदगी की हदें पार: साकची के होटल में दो मासूमों से गैंगरेप, पुलिस ने 4 हैवानों को पकड़ा

Jamshedpur : पूरे झारखंड के जमशेदपुर शहर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद दर्दनाक और घिनौनी वारदात ( Jamshedpur Rape Case) सामने आई है। शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में महज़ 12 साल की दो नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। ये लड़कियां गोलमुरी की हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और इस अमानवीय कृत्य में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।यह दिल दहला देने वाली घटना (Jamshedpur Rape Case) 16 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे साकची के एक होटल में हुई। दोनों पीड़ित बच्चियां आपस में पड़ोसी हैं। आरोप है कि उनका ही कोई परिचित उन्हें बहला-फुसलाकर होटल ले गया, जहां पहले से ही चार युवक मौजूद थे।

आरोपियों ने होटल के कमरे में इन मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया और उनके साथ यह घिनौना अपराध किया।साकची थाना पुलिस को जैसे ही इस जघन्य वारदात की जानकारी मिली, पुलिस फौरन हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए चारों दरिंदों को दबोच लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोनारी का कैलाश मिश्रा, चतरा के करण कुमार राणा, कदमा के रौनक कुमार दास उर्फ श्रेयश और सोनारी के तरुण शर्मा उर्फ गोलू हैं।पुलिस ने दोनों पीड़ित बच्चियों का मेडिकल टेस्ट करवा लिया है और उनके बयान अदालत में दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस अपराध में किसी और की संलिप्तता तो नहीं है।इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और वे इन दोषियों के लिए जल्द से जल्द फांसी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी पारदर्शिता से की जाएगी और दरिंदों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply