Jamshedpur (Jharkhand) : साकची बाजार स्थित वीणापाणी ज्वेलर्स में मंगलवार शाम ठगी की एक बड़ी वारदात (Sakchi Jewellery Fraud) सामने आई। एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में आया और सोने की दो चेन देखते-देखते लेकर फरार हो गया। दोनों चेन की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
दुकानदार राजू बर्मन के अनुसार, आरोपी ने पहले चेन पसंद की, फिर रसीद बनवाई और उसके बाद कान के बुंदे दिखाने को कहा। इसी दौरान मौका मिलते ही वह सोने की चेन लेकर भाग गया। ठग ने हाथ में पैसों का बंडल रखकर भरोसा दिलाया था, जिससे किसी को शक नहीं हुआ।
(Sakchi Jewellery Fraud) घटना के बाद साकची थाना पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और दुकान में लगे CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फुटेज में आरोपी को चेन देखते और दुकान से निकलते हुए साफ़ देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर मानगो गोलीकांड का खुलासा : दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और कट्टा बरामद
पुलिस बुधवार को घटनास्थल की जांच करेगी और आसपास की दुकानों के CCTV कैमरे भी खंगालेगी ताकि आरोपी का सुराग मिल सके।




