Home > Jamshedpur > मॉक ड्रिल में दिखा रेस्क्यू का दम, चक्रधरपुर रेल मंडल ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां, सिविल डिफेंस टीम सम्मानित+VDO

मॉक ड्रिल में दिखा रेस्क्यू का दम, चक्रधरपुर रेल मंडल ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां, सिविल डिफेंस टीम सम्मानित+VDO

Jamshedpur : चक्रधरपुर रेल मंडल ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर 13 पर रेल दुर्घटना की स्थिति का मॉक ड्रिल (Mock Drill) कर आपदा प्रबंधन (Disaster Management) और रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) की तैयारियों की गहन जांच की।  (Jamshedpur Rail Civil Defence) ने इस माक ड्रिल में हिस्सा लिया। एनडीआरएफ (NDRF), सिविल डिफेंस (Civil Defence) , आरपीएफ (RPF), जीआरपी (GRP) और रेलवे के विभिन्न विभागों ने हिस्सा लिया।

जैसे ही स्टेशन पर सायरन (Hooter) बजा, अफरातफरी का माहौल बन गया। रेलकर्मी और अधिकारी स्टेशन की ओर दौड़ पड़े। उद्घोषणा के माध्यम से बताया गया कि लाइन नंबर 13 पर दो ट्रेनों की टक्कर हो गई है, जिसमें कई यात्री घायल हैं। इसके बाद चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एआरटी वैन (ART Van) और राहत सामग्री के साथ मौके पर पहुंचे।

रेलवे की 140 टन क्रेन, फायर यूनिट और डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। सिविल डिफेंस टाटा नगर की टीम ने कंबल और रस्सियों की मदद से अस्थायी स्ट्रेचर तैयार किए, आग बुझाने में मदद की और घायलों को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाया। एनडीआरएफ जवानों ने कोच के अंदर फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में चंद्रा आवास में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां

लगभग दो घंटे तक चली इस मॉक ड्रिल में कटर मशीन से कोच काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद अधिकारीयों ने हर तकनीकी प्रक्रिया का अवलोकन कर कमियों को चिन्हित किया ताकि वास्तविक दुर्घटनाओं में उन्हें सुधारा जा सके।

मॉक ड्रिल की सफलता से प्रभावित होकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) ने टाटानगर सिविल डिफेंस टीम की सराहना की और ₹5,000 नगद पुरस्कार की घोषणा की। वहीं, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी और क्षेत्रीय प्रबंधक टाटानगर ने भी टीमवर्क और त्वरित रेस्क्यू कार्यों की सराहना की।

इस अभ्यास में डीआरएम तरुण हुरिया, सीनियर डीसीएम, सीनियर डीएमई, सीनियर डीओएम, सीनियर डीईई ओपी, टीआरडी, एनडीआरएफ पटना विहटा टीम और सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार अपने 25 जवानों के साथ उपस्थित रहे। सिविल डिफेंस (Jamshedpur Rail Civil Defence) द्वारा तैयार किए गए डमी घायल पुतलों ने मॉक ड्रिल को वास्तविक रूप दिया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply