Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में झारखंड में बाल आयोग की टीम ने लिया बाल सुरक्षा का जायजा

जमशेदपुर में झारखंड में बाल आयोग की टीम ने लिया बाल सुरक्षा का जायजा

Jamshedpur : झारखंड बाल आयोग की टीम (Jamshedpur NCPCR Meeting) ने कोल्हान प्रमंडल के दो दिवसीय दौरे के दौरान घाटशिला अनुमंडल और जमशेदपुर में बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं का आकलन किया।

घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में हुई बैठक (Jamshedpur NCPCR Meeting) की अध्यक्षता अंचलाधिकारी निशात अंबर ने की। बैठक में नियोजन पदाधिकारी चेतन शर्मा, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, थाना घाटशिला के सब इंस्पेक्टर पंकज कालिंदी, खनन इंस्पेक्टर अरविंद उरांव, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मजेन्द्र और डॉ. आर. एन. सोरेन सहित शिक्षा विभाग, जेएसएलपीएस और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोग ने बच्चों से जुड़ी सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली।

इसके बाद जमशेदपुर सर्किट हाउस में जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें श्रम अधीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह, डीसीपीओ प्रेम प्रकाश, बाल संरक्षण इकाई की अमृता कुमारी, चिकित्सक डॉ. मो. असद, सीडब्ल्यूसी सदस्य जुझार सोरेन, शिक्षा विभाग की तजेंद्र कौर, विभिन्न एनजीओ प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी शामिल हुए। आयोग के सदस्यों ने सभी से बच्चों से जुड़ी चुनौतियों और योजनाओं पर चर्चा की और समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ दुर्गा पूजा विसर्जन, भारी बारिश के बावजूद उत्साह रहा बरकरार, जानें कहां कितनी प्रतिमाओं का विसर्जन

आयोग ने भरोसा दिलाया कि राज्य स्तर पर संबंधित विभागों और वरीय अधिकारियों से वार्ता कर बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ी आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply