Home > Jamshedpur > दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने व हेल्मेट चेकिंग रोकने की मांग, जदयू ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने व हेल्मेट चेकिंग रोकने की मांग, जदयू ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर (झारखंड): दुर्गा पूजा पर्व (Jamshedpur Durga Puja) को देखते हुए JDU (जनता दल यूनाइटेड) ने बुधवार को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर विशेष यातायात प्रबंधन की मांग की। जदयू नेताओं ने कहा कि (Jamshedpur Durga Puja) पंचमी से विजयादशमी तक शहर के प्रमुख बाजारों – साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई और मानगो में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, जिससे भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो जाती है।

जदयू नेताओं ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा अत्यधिक हेल्मेट चेकिंग से लोगों को और अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार लोग घंटों जाम और चेकिंग में फंस जाते हैं, जिससे त्योहार का आनंद प्रभावित होता है। साथ ही, कई स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल खराब रहने से सड़क हादसों की संख्या भी बढ़ रही है। खासकर मानगो पुल, डिमना रोड, गोलमुरी और बर्मामाइंस में दुर्घटनाएं चिंताजनक स्तर पर हैं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर का मानगो दंगा केस: 8 साल बाद 10 आरोपी बरी, अदालत ने सुनाया फैसला

नेताओं ने भारी वाहनों की दिन में आवाजाही और सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि इससे जाम और हादसे और गंभीर हो रहे हैं।

जदयू ने मांग की कि विजयादशमी तक ट्रैफिक चेकिंग अभियान रोका जाए, प्रमुख बाजारों और पुलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात हो तथा शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्त रोक लगाई जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, विकास साहनी, आकाश शाह, नीरज सिंह, राजेश कुमार, प्रेम सक्सेना, अमृता मिश्रा, विनोद सिंह, भारत पांडे और विजय सिंह समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता शामिल थे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply