Home > Business > जमशेदपुर में टिनप्लेट रिक्रिएशन एसोसिएशन कर्मचारियों को मिलेगा 20% वार्षिक बोनस, अधिकतम बोनस 48626

जमशेदपुर में टिनप्लेट रिक्रिएशन एसोसिएशन कर्मचारियों को मिलेगा 20% वार्षिक बोनस, अधिकतम बोनस 48626

Jamshedpur (Jharkhand News): जमशेदपुर के टिनप्लेट रिक्रिएशन एसोसिएशन (Tinplate Recreation Association), गोलमुरी के स्थायी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रबंधन और Canteen, Hotel & Restaurant Workers’ Union के बीच समझौते के बाद कर्मचारियों को 20% वार्षिक बोनस (Jamshedpur Companies Annual Bonus) देने पर सहमति बनी है।

समझौता 18 सितंबर 2025 को हुआ, जिसमें यह तय हुआ कि कर्मचारियों को Payment of Bonus Act, 1965 में निर्धारित न्यूनतम से अधिक दर पर बोनस (Jamshedpur Companies Bonus) दिया जाएगा। बोनस का निर्धारण Basic + D.A. (बेसिक और डीए) की पात्र कमाई पर आधारित होगा।

समझौते की मुख्य बातें

* Minimum Bonus Payable: ₹39,924

* Maximum Bonus Payable: ₹48,626

* Average Bonus Payable: ₹42,915

समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों में प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष कैप्टन मनीष सिन्हा, सचिव सरोज कुमार राय, कोषाध्यक्ष धृतिरूपा चटर्जी, सदस्य पी.के. दास और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष बी.के. दिंदा, महासचिव ददन सिंह और सदस्य गुरप्रीत सिंह शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें – टाटा स्टील में हुआ 16.68 प्रतिशत बोनस, छह सितंबर को खाते में जाएगी रकम

यह फैसला कर्मचारियों में खुशी का माहौल लेकर आया है और इससे उद्योग-श्रमिक संबंधों में और मजबूती आने की उम्मीद है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply