Home > Crime > पूर्वी सिंहभूम में एक भी मुस्लिम थाना प्रभारी नहीं, बाबर खान ने की नियुक्ति की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

पूर्वी सिंहभूम में एक भी मुस्लिम थाना प्रभारी नहीं, बाबर खान ने की नियुक्ति की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में हाल ही में हुए थाना प्रभारियों (Jamshedpur Police) के फेरबदल को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय ने आपत्ति जताई है। समुदाय का कहना है कि पूरे जिले में किसी भी थाने में मुस्लिम थाना प्रभारी (Jamshedpur Police ) की नियुक्ति नहीं की गई है, जिससे रोष व्याप्त है।

गुरु जी सेवा समिति के संस्थापक बाबर खान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि झारखंड गठन के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी भी थाने में मुस्लिम थाना प्रभारी तैनात नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि जिले के कम से कम 5-6 थानों में मुस्लिम अधिकारियों की नियुक्ति की जाए।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में मानगो पुल पर अचानक बाइक में लगी आग, अफरा-तफरी और जाम

बाबर खान ने कहा कि झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में मुस्लिम समुदाय का योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। बिरसा मुंडा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन, शहीद निर्मल महतो, सुनील महतो, विनोद बिहारी महतो और सुधीर महतो जैसे नेताओं का सपना था कि राज्य में सभी धर्मों और जातियों को समान सम्मान मिले। लेकिन मौजूदा स्थिति उस सपने के विपरीत प्रतीत हो रही है।

इस संबंध में ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य सचिव और झारखंड के डीजीपी को भी भेजी गई है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले सिदगोड़ा, परसुडीह और धालभूमगढ़ थानों में मुस्लिम थाना प्रभारी कार्यरत थे, लेकिन अब सभी को हटा दिया गया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply