Home > Jamshedpur > स्वर्गीय सीरोमन सिंह की 25 वीं पुण्यतिथि पर झारखंड में भव्य रक्तदान शिविर, सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान

स्वर्गीय सीरोमन सिंह की 25 वीं पुण्यतिथि पर झारखंड में भव्य रक्तदान शिविर, सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान

Jamshedpur (Jharkhand ) : मानगो के एनएच-33 बालिगुमा स्थित मथुरा पैलेस में सोमवार को स्वर्गीय सीरोमन सिंह जी की 25वीं पुण्यतिथि पर आरम्भ संस्था एवं सीरोमन सिंह मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर (Jamshedpur Blood Donation) का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।

Jamshedpur Blood Donation Camp की शुरुआत में ट्रस्ट के अध्यक्ष मथुरा सिंह, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, विजय खान, एल. बी. सिंह, प्रिंस सिंह, अनीता सिंह, आरम्भ संस्था के संस्थापक सत्यम सिंह और अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने स्वर्गीय सीरोमन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर दुरुस्त होगी ट्रैफिक व्यवस्था, समितियों ने रखी समस्याएँ

सत्यम सिंह ने कहा कि “रक्तदान शिविर का उद्देश्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाना है।” वहीं, मयंक प्रताप सिंह ने बताया कि स्वर्गीय सीरोमन सिंह सदैव शिक्षा और समाज सेवा को ध्येय मानते थे और उनकी प्रेरणा से हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस अवसर पर नारायणा हेल्थ ब्लड सेंटर की टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया और आश्वासन दिया कि संकलित रक्त जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया जाएगा।मुख्य अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply