Home > Jamshedpur > झामुमो आंदोलनकारी अयूब खान का निधन, धतकीडीह कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक

झामुमो आंदोलनकारी अयूब खान का निधन, धतकीडीह कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक

Jamshedpur : झामुमो (Jamshedpur JMM) के वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी अयूब खान का शनिवार को 75 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। दोपहर 12:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

जनाजे की नमाज शास्त्री नगर फारुकी मस्जिद में अदा की गई। इसके बाद धतकीडीह कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अंतिम यात्रा में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, झामुमो के केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, पवन, सरफराज हुसैन, अरुण प्रसाद, प्रीतम हेंब्रम समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें – दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राजद नेता मुनीर हसन ने जताया शोक, बताया जननायक और आदिवासियों का सच्चा हितैषी

धतकीडीह कब्रिस्तान के मुख्य द्वार पर जनाजे को रखकर अंतिम दर्शन कराया गया। इस मौके पर झामुमो का झंडा पार्टी (Jamshedpur JMM) नेताओं शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल और सरफराज हुसैन ने अयूब खान के जनाजे पर सम्मानपूर्वक उड़ाया।

 

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply