Home > Crime > जादूगोड़ा में विवाहिता की हत्या, पति,ससुर और सास के खिलाफ केस दर्ज

जादूगोड़ा में विवाहिता की हत्या, पति,ससुर और सास के खिलाफ केस दर्ज

Jamshedpur : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के काला पाथर लिपिघुटू गांव में एक सनसनीखेज मामला (Jadugora Murder( सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक विवाहिता की हत्या (Jadugora Murder) कर दी गई है। जिस विवाहिता की हत्या की गई है, उसका नाम अन्नू मुर्मू है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में ले कर इसका पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

सुंदर नगर की रहने वाली बुजुर्ग महिला टोरो बेसरा के आवेदन पर केस दर्ज हुआ है। हत्या के इस मामले में मृतका के पति विष्णु मुर्मू, ससुर मरोग मुर्मू और सास कान्दी मुर्मू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना 27 अगस्त 2025 की सुबह लगभग 6 बजे की है।

इसे भी पढ़ें – टाटा स्टील वायर डिवीजन जमशेदपुर में हुआ वार्षिक बोनस समझौते, वेतन का 20 प्रतिशत मिलेगा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोप है कि विष्णु मुर्मू, मरोग मुर्मू और कान्दी मुर्मू ने मिलकर अन्नु मुर्मू को मारने और साक्ष्य छुपाने की योजना बनाई। इसके बाद अन्नू मुर्मू की हत्या कर दी गई है।

मामले की जांच एसआई राजेश कुमार मंडल के नेतृत्व में की जा रही है। इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी  है।

You may also like
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी

Leave a Reply