गुरुजी विचार मंच ने चलाया भारत रत्न अभियान, हजारों लोगों ने किया हस्ताक्षर
Jamshedpur : झारखंड के महान नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Jamshedpur Shibu Soren Tribute) और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की याद में रविवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में कोल्हान स्तरीय श्रद्धांजलि सभा (Jamshedpur Shibu Soren Tribute) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुरुजी विचार मंच, पूर्वी सिंहभूम की ओर से आयोजित हुआ।
लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सभागार पहुँचे और दोनों नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभा में उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी, समाजसेवा और जनहित के कार्यों को याद किया गया।
गुरुजी को भारत रत्न दिलाने की मांग
कार्यक्रम के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। उपस्थित हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर इस मांग का समर्थन किया।
गुरुजी विचार मंच ने घोषणा की कि आगे भी झारखंड भर में संगोष्ठियों और कार्यक्रमों का आयोजन कर गुरुजी की विचारधारा और जनहित की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
श्रद्धांजलि सभा में राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक संजीव सरदार, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक सविता महतो, विधायक सुखराम उरांव, पूर्व मंत्री दिनेश सारंगी, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, समेत कई राजनीति और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में एंबुलेंस के लिए बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, ताकि आसानी से MGM अस्पताल पहुंचें मरीज+VDO
इसके अलावा चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, आईएमए अध्यक्ष डॉ. जीसी मांझी, एमजीएम प्राचार्य डॉ. दिवाकर हांसदा, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, उद्योगपति, चिकित्सक, अधिवक्ता, समाजसेवी और व्यावसायिक संगठन भी इस शोकसभा में शामिल हुए।
Jamshedpur Shibu Soren Tribute: झारखंड में शिबू सोरेन की विरासत
सभा में वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन और रामदास सोरेन ने राजनीति को सत्ता का साधन नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ उठाने का माध्यम माना। उनकी निष्ठा, संघर्ष और समाज उत्थान की सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी।




