Home > Crime > जुगसलाई में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल भी बरामद

जुगसलाई में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल भी बरामद

Jamshedpur (Jharkhand) : अपराध नियंत्रण और अड्डाबाजी पर रोक लगाने के लिए 23 अगस्त 2025 को जुगसलाई थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। इसी क्रम में शाम करीब 7 बजे एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक‌ (Jugsalai Teen Arrested) को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।

जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की स्कूटी पर तेज रफ्तार से आ रहा युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। छापामारी दल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ (Jugsalai Teen Arrested) लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इसे आदित्यपुर से खरीदकर बेचने के लिए जा रहा था।

जुगसलाई थाने में केस दर्ज

पुलिस ने मौके से 1240 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक एक्टिवा स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नंबर JH-05 DX 7643) भी जब्त किया। आरोपी के खिलाफ जुगसलाई थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

* नाम: आमिर गद्दी

* उम्र: 28 वर्ष

* पिता का नाम: क्यामू गद्दी

* पता: धर्मशाला रोड, गद्दी मोहल्ला, थाना जुगसलाई, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर

 बरामद सामान

* 15 पुड़िया ब्राउन शुगर

* 1240 रुपये नगद

* दो मोबाइल (एक मल्टीमीडिया फोन और एक की-पैड फोन)

* एक्टिवा स्कूटी, रजिस्ट्रेशन नंबर JH-05 DX 7643

 आरोपी का आपराधिक इतिहास

* जुगसलाई थाना कांड संख्या-22/22, दिनांक 14/02/22, धारा-379 भादवि

* जुगसलाई थाना कांड संख्या-26/23, दिनांक 25/02/23, धारा-379 भादवि

* जुगसलाई थाना कांड संख्या-21/25, दिनांक 27/02/25, धारा-21/22/27 (ए)/28/29/30 एनडीपीएस एक्ट

पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply