Home > Jamshedpur > साकची गुरुद्वारा संगत करेगी शहीदी नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत

साकची गुरुद्वारा संगत करेगी शहीदी नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत

Jamshedpur  : श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत वर्ष और भाई मती दास, सती दास जी की स्मृति को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन (Jamshedpur Nagar Keertan) का 26 अगस्त को जमशेदपुर आगमन होगा। इस अवसर पर साकची गुरुद्वारा की समूह साध संगत, प्रधान हरविंदर सिंह मंटू के नेतृत्व में, शहीद चौक (बीजेपी कार्यालय के सामने) पर कीर्तन का जोरदार स्वागत करेगी।

Jamshedpur Nagar Keertan : शहीद चौक पर चल रही स्वागत की तैयारी

प्रधान हरविंदर सिंह मंटू ने बताया कि स्वागत को यादगार बनाने के लिए साकची शहीद चौक कालीमाटी रोड पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पालकी साहब में विराजमान गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगमन पर तोरण द्वार लगाए जाएंगे, पांच प्यारों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाएगा और फूलों की बरसात से श्रद्धालु आनंदित होंगे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय मदन मोहन मिश्रा के सुपुत्र कुमार राकेश का आकस्मिक निधन, अधिवक्ता समाज में शोक

उन्होंने बताया कि संगत और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी। यह आयोजन (Jamshedpur Nagar Keertan) न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है बल्कि श्रद्धा, सेवा और शहीदों की स्मृति को समर्पित एक बड़ा संदेश भी देगा।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply