Home > Crime > परसुडीह फायरिंग केस में हथियारों का सप्लायर विवेक राज गिरफ्तार, मुख्य आरोपी निहाल तिवारी व रेहान खान ने बरामद कराया हथियार

परसुडीह फायरिंग केस में हथियारों का सप्लायर विवेक राज गिरफ्तार, मुख्य आरोपी निहाल तिवारी व रेहान खान ने बरामद कराया हथियार

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र में 5 अगस्त 2025 को हुए गोलीकांड मामले ( Parsudih Firing Case) में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना में घायल हुए रवि यादव मामले में नामजद आरोपी निहाल तिवारी और रेहान खान ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। दोनों को चार दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके आधार पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल, कट्टा, स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में रिमांड पर लिए गए आरोपियों ने बताया कि उन्हें यह हथियार कीताडीह गुरुद्वारा के पास रहने वाले विवेक राज ने दिए थे। इसके बाद पुलिस ने विवेक राज को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पांच अगस्त को राजद नेता के बेटे पर चली थी गोली

5 अगस्त की शाम करीब 5:38 से 6:00 बजे के बीच कीताडीह ग्वालापट्टी निवासी रवि यादव को गोली मारकर (Parsudih Firing Case) घायल किया गया था। इस मामले में परसुडीह थाना में 6 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। शुरुआती कार्रवाई में तीन आरोपी समीर कुमार सिंह उर्फ पांडु, संजय वर्मा उर्फ संजु वर्मा और बिबेक साह को 11 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार – VDO

इसके बाद पुलिस लगातार अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में मुख्य आरोपी निहाल तिवारी (18 वर्ष) और उसका साथी रेहान खान (19 वर्ष) ने कोर्ट में सरेंडर किया। डीएसपी तौकीर आलम ने बताया कि इनको रिमांड पर लेकर पुलिस ने हथियार बरामद किए हैं।

 बरामदगी

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने निम्नलिखित सामान जब्त किए –

1. एक देशी पिस्टल

2. एक देशी कट्टा

3. मैरुन रंग की होंडा डियो स्कूटी (नं0 JH05DX-9816)

4. एक iPhone कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल

5. एक Bibo कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल

हथियार सप्लायर की गिरफ्तारी

पूछताछ में सामने आया कि घटना में प्रयुक्त हथियार विवेक जी उर्फ विवेक राज ने उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने उसे 17 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी का पता किताडीह गुरुद्वारा रोड सेंटर गली के पास है, जबकि उसका स्थायी पता बक्सर, बिहार का है।

आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार विवेक पहले भी जुगसलाई थाने में आर्म्स

एक्ट के तहत नामजद है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply