Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में 79वां स्वतंत्रता दिवस (Jamshedpur Independence Day) धूमधाम से मनाया गया। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने परेड निरीक्षण के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष, अपर उपायुक्त भरीरथ प्रसाद समेत जिले के तमाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बड़ी संख्या में जिलेवासी इस भव्य समारोह के साक्षी बने।
वीर नारी और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान
(Jamshedpur Independence Day ) कार्यक्रम में वीर नारी दुर्गावती देवी (पति-शहीद हवलदार जीतेन्द्र कुमार शर्मा) को सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान पाने वालों में डॉ. प्रतिमा कुमारी, हेमवती पिंगुआ, राम विनय प्रसाद, *अमितेश तिवारी, अनिता महतो, अरुण कुमार, दयाशंकर मिश्रा, स्नेहा कुमारी, शुभम पात्रा, भूमिका मिश्रा, शांभवी जायसवाल सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें – चेहल्लुम पर जमशेदपुर में निकला अकीदत भरा जुलूस
परेड प्रतियोगिता में NCC गर्ल्स को प्रथम, NCC ब्वॉयज को द्वितीय और स्काउट एंड गाइड गर्ल्स को तृतीय स्थान मिला।
उपायुक्त का संबोधन
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों, भगवान बिरसा मुंडा और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन किया। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, सामाजिक कल्याण, कृषि, पशुपालन, पेयजल और अन्य क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों का उल्लेख किया।
मुख्य उपलब्धियों में
स्वास्थ्य: घाटशिला में मिर्गी मरीजों के लिए विशेष कैम्प, कुपोषण उपचार केंद्र में राज्य में प्रथम स्थान।
शिक्षा: छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां, 282 विद्यालयों में ICT लैब, 17788 छात्रों को निःशुल्क साइकिल वितरण।
ग्रामीण विकास: मनरेगा में महिलाओं को रोजगार देने में राज्य में प्रथम स्थान, बिरसा हरित ग्राम योजना से आम की पैदावार का विदेशों में निर्यात।
आवास योजनाएं: प्रधानमंत्री आवास योजना में 94% लक्ष्य पूरा।
सामाजिक कल्याण: 2.79 लाख लाभुकों को मासिक पेंशन, मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत 2.82 लाख लाभुकों को सहायता।
कृषि एवं पशुपालन: किसानों को अनुदान पर बीज, पशुधन विकास योजना से 10 हजार से अधिक लाभान्वित।
अन्य स्थानों पर भी हुआ ध्वजारोहण
समाहरणालय, उपायुक्त आवास, रेडक्रॉस भवन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी
एसएसपी कार्यालय, पुलिस लाइन– वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय
अनुमंडल कार्यालय धालभूम-चंद्रजीत सिंह
अनुमंडल कार्यालय घाटशिला – सुनील चंद्र
जिला जनसंपर्क कार्यालय – पंचानन उरांव
इसके अलावा सभी प्रखंड मुख्यालयों, सरकारी व निजी स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया।




