Home > Patna > 125 यूनिट फ्री बिजली योजना पर रघुनाथपुर में जन संवाद, मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री ने किया सीधा संबोधन

125 यूनिट फ्री बिजली योजना पर रघुनाथपुर में जन संवाद, मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री ने किया सीधा संबोधन

सीवान : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 125 यूनिट फ्री बिजली योजना को आमजन तक पहुंचाने और इससे जुड़ी गलतफहमियों को दूर करने के उद्देश्य से विद्युत विभाग, सिसवन खासकर रघुनाथपुर के सौजन्य से ग्राम कचनार में एक भव्य जन संवाद कार्यक्रम (Kachnar Jansamvad) आयोजित किया गया।

Kachnar Jansamvad कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, सरकार के विकास सचिव प्रत्यय अमृत, ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सीधा प्रसारण किया गया। ग्रामीण जनता की सक्रिय भागीदारी रही और उन्होंने योजना से जुड़े सवाल रखे।

ऊर्जा मंत्री ने स्मार्ट मीटर और अधिक बिल आने के सवाल पर स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर का उद्देश्य बिजली के अपव्यय को रोकना है, और इससे किसी उपभोक्ता पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा— “चाहे कोई भी मीटर हो, 125 यूनिट से ऊपर की खपत पर ही बिल लगेगा।”

कचनार मीटिंग

कचनार मीटिंग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि यह योजना जुलाई माह से लागू है और इसके सफल क्रियान्वयन के लिए उन्होंने विभागीय मंत्री, मंत्रिमंडल सहयोगी, जिलों के प्रभारी मंत्री, सभी विधायक और अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कार्यसूची में ऐसे कई जनहितकारी प्रस्ताव शामिल हैं।

कचनार शिव मंदिर परिसर में भारी भीड़ जुटी। मंच पर पूर्व प्रमुख सिसवन प्रखंड जगनारायण सिंह, ओंकारनाथ सिंह, पूर्व मुखिया बलराम सिंह, विजय सिंह, रंजीत सिंह पिंटू, हर्षित सिंह, अनिल सिंह, सिसवन प्रखंड सीडीपीओ प्रमोद यादव और विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीण जनता की सक्रिय भागीदारी के लिए आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply