Home > Crime > कीताडीह में गोलीकांड, आरजेडी नेता के बेटे रवि यादव पर जानलेवा हमला, परसुडीह में दहशत का माहौल + VDO

कीताडीह में गोलीकांड, आरजेडी नेता के बेटे रवि यादव पर जानलेवा हमला, परसुडीह में दहशत का माहौल + VDO

Jamshedpur : परसुडीह इलाके में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस और कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे डाली। मंगलवार की शाम कीताडीह में आरजेडी नेता कन्हैया यादव के बेटे रवि यादव पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग (Parsudih Firing) की। हमले में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना शशि यादव के घर के सामने हुई, जहां रवि खड़ा था। अचानक आए बदमाशों ने बिना कोई बातचीत किए उस पर 9 गोलियां (Parsudih Firing) चला दीं। पुलिस को घटनास्थल से चार खोखा बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि गोली रवि यादव के मुंह पर लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत उठाकर पहले सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे टीएमएच (TMH) रेफर कर दिया गया। पुलिस सुरक्षा में उसका इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें – हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को अंतिम विदाई, झारखंड के नेमरा में हुआ अंतिम संस्कार +VDO

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग दहशत में अपने घरों में दुबक गए। वहीं, परसुडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। हालांकि, अभी तक किसी भी अपराधी का सुराग नहीं मिल सका है।

पुलिस सूत्रों का मानना है कि रवि यादव के आपराधिक बैकग्राउंड और पुराने विवाद इस हमले की वजह हो सकते हैं। वह हाल के दिनों में कई विवादों में शामिल रहा है। कुछ हफ्ते पहले वह मनसा मंदिर के पास रिंकू खान के घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में जेल गया था। इसके अलावा, साकची गुरुद्वारा के सामने प्रॉपर्टी विवाद में हुए एक हिंसक झगड़े में उसका हथियार लहराते वीडियो भी वायरल हुआ था।

हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस गोलीबारी की घटना ने एक बार फिर परसुडीह और पूरे जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और वे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply