Home > Jamshedpur > राजस्व वसूली अभियान को लेकर JNAC की सख़्ती, फील्ड में उतरेगी विशेष टीम

राजस्व वसूली अभियान को लेकर JNAC की सख़्ती, फील्ड में उतरेगी विशेष टीम

जमशेदपुर, झारखंड : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) ने शहर में राजस्व वसूली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार 15 जुलाई को एक अहम बैठक (Jamshedpur JNAC ) का आयोजन किया। यह बैठक उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विशेष पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी, सिटी मैनेजर, राजस्व निरीक्षक एवं टैक्स कलेक्शन एजेंसी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में मुख्य रूप से नगर निगम क्षेत्र में लंबित होल्डिंग टैक्स और अन्य राजस्व की वसूली को तेज़ी देने पर जोर दिया गया। उप नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बकायादारों की सूची प्राथमिकता के आधार पर तैयार कर उनके खिलाफ चरणबद्ध कार्रवाई शुरू की जाए।

इसे भी पढ़ें- Jamshedpur Advocate Meeting : फर्जी अधिवक्ताओं को चिन्हित कर होगी कार्रवाई, पुराने कोर्ट भवन में लॉयर्स डिफेंस की आमसभा सम्पन्न

Jamshedpur JNAC : बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय

* प्रत्येक वार्ड में अलग-अलग वसूली टीम गठित कर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

* नागरिकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टैक्स भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे आसानी से भुगतान कर सकें।

* बकायादारों को नोटिस भेजकर समय-सीमा में भुगतान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

* टैक्स कलेक्शन एजेंसी को प्रतिदिन रिपोर्ट देने की अनिवार्यता सुनिश्चित की गई है।

* राजस्व निरीक्षक नियमित रूप से फील्ड विजिट कर अभियान की निगरानी करेंगे और अधिकारियों को अपडेट देंगे।

JNAC का यह प्रयास न केवल वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करेगा, बल्कि शहर के विकास कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगा।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply