Home > Jamshedpur > Jamshedpur Jagannath Yatra : जयकारों से गूंजा जमशेदपुर, महाप्रभु की रथयात्रा ने बांधा भक्ति का समां

Jamshedpur Jagannath Yatra : जयकारों से गूंजा जमशेदपुर, महाप्रभु की रथयात्रा ने बांधा भक्ति का समां

Jamshedpur : (Jamshedpur Jagannath Yatra )जमशेदपुर शुक्रवार को भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। शहर की सड़कों पर हर ओर जय जगन्नाथ के जयकारे गूंजते रहे। बिष्टुपुर राम मंदिर से लेकर शहर के 10 प्रमुख स्थानों से निकली भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथयात्रा ने लौहनगरी को एक दिन के लिए पुरी बना दिया। (Jamshedpur Jagannath Yatra)

सबसे भव्य रथयात्रा बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर से निकली, जिसमें इस्कॉन जमशेदपुर के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हरे कृष्णा-हरे राम के संकीर्तन, गाजे-बाजे और झूमते श्रद्धालुओं के साथ रथयात्रा का शुभारंभ दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। यह यात्रा गोपाल मैदान, जुस्को गोलचक्कर, स्ट्रेट माइल रोड, कीनन स्टेडियम, साकची बड़ा गोलचक्कर होते हुए वाहन पड़ाव तक पहुंची। लगभग 4.5 किलोमीटर की यह यात्रा श्रद्धा, शांति और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बन गई।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Muharram : इमाम हुसैन की कर्बला रवानगी का जिक्र सुनकर रोए अजादार

रास्ते में कई सामाजिक संगठनों ने सेवा शिविर लगाए, जहां भक्तों को ठंडा पेय और जलपान कराया गया। रथ को खींचने, व्यवस्था संभालने और सेवा कार्यों में करीब 1000 स्वयंसेवक सक्रिय रहे। रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बनता था। यात्रा सकुशल संपन्न हुई।

रथ यात्रा में ये थे शामिल

रथयात्रा में इस्कॉन जमशेदपुर के प्रमुख स्वामी पद्मनाभ जगन्नाथ दास के साथ विभिन्न संगठनों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। इसमें अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, सैन्य मातृ शक्ति, विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, क्रीड़ा भारती, द वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी, रॉबिनहुड आर्मी, ग्रीन कैप्स फाउंडेशन, ब्लड वॉरियर्स, साइलेंट टेल्स एनजीओ, अरका जैन यूनिवर्सिटी और नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।

  Jamshedpur Jagannath Yatra : इन स्थानों से निकली रथयात्रा

Jamshedpur Jagannath Yatra: आयोजन में शामिल श्रद्धालु

Jamshedpur Jagannath Yatra: आयोजन में शामिल श्रद्धालु

1. बिष्टुपुर राम मंदिर

2. बेल्डीह नागा मंदिर

3. गांधी आश्रम बाराद्वारी

4. रथ गली जुगसलाई

5. गोलपहाड़ी जगन्नाथ मंदिर

6. बर्मामाइंस

7. उत्कल एसोसिएशन साकची

8. मानगो बड़ा हनुमान मंदिर

9. रंकिणी मंदिर कदमा

10. सुंदरनगर

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों से की मुलाकात, अधिवक्ताओं की कल्याण राशि जल्द आवंटित करने की मांग
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Leave a Reply