Home > Jamshedpur > Jamshedpur News : शनिवार को गांव जाकर योजनाओं का जायजा लें अधिकारी

Jamshedpur News : शनिवार को गांव जाकर योजनाओं का जायजा लें अधिकारी

उपायुक्त ने की नोडल पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक, क्षेत्र भ्रमण, जनसंवाद और योजनाओं की प्रगति पर दिया विशेष जोर

Jamshedpur  News: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के सभी प्रखंडों और नगर निकायों के नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान प्रत्येक शनिवार को वरीय पदाधिकारियों द्वारा किए जाने वाले क्षेत्र भ्रमण, जनसमस्याओं के समाधान और योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। (Jamshedpur News)

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि क्षेत्र भ्रमण केवल औपचारिकता न होकर समाधान आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर भ्रमण का उद्देश्य होना चाहिए कि कम-से-कम एक स्थानीय समस्या का समाधान मौके पर सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित करने और ग्रामीणों से फीडबैक लेने पर बल दिया, जिससे योजनाओं की जमीनी हकीकत समझी जा सके।

इसे भी पढ़ें –

Jamshedpur News: हफ्ते में एक दिन आयोजित होगा शिकायत निवारण दिवस

उन्होंने निर्देश दिया कि एक शनिवार क्षेत्र भ्रमण और दूसरे शनिवार को योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की जाए। समीक्षा उन्हीं योजनाओं की हो जिनमें प्रखंड स्तर की भूमिका अहम हो। साथ ही सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया कि सप्ताह में एक दिन जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Flood : चांडिल डैम के रेडियल गेट से छोड़ा गया 3109 क्युसेक पानी, स्वर्णरेखा-खरकई में बढ़ा जलस्तर; DC ने डूब क्षेत्रों व राहत शिविरों का किया निरीक्षण

उपायुक्त ने कहा कि निरीक्षण प्रपत्र में सभी विभागों की प्राथमिकताओं को शामिल किया जाए और यह सुनिश्चित हो कि कोई भी प्रखंड राज्य औसत से पीछे न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत स्तर पर होने वाला भ्रमण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका असर धरातल पर नजर आना चाहिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने यह भी घोषणा की कि आगामी जिला समन्वय समिति की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए नोडल पदाधिकारियों को अपने भ्रमण के दौरान ऐसे कर्मियों की पहचान करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, एनईपी निदेशक संतोष गर्ग, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल आनंद, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, परिवहन पदाधिकारी, डीसीएलआर घाटशिला व धालभूम, भू-अर्जन पदाधिकारी, निर्वाचन उप पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

You may also like
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा 11वें दिन पहुंची जमशेदपुर, देवेंद्र नाथ महतो बोले- बदल कर रहेंगे भर्ती व्यवस्था+ VDO

Leave a Reply