Home > Jamshedpur > Potka Duck News : पोटका में शुरू हुई मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, 51 किसानों को बत्तख वितरण

Potka Duck News : पोटका में शुरू हुई मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, 51 किसानों को बत्तख वितरण

Potka (Jamshedpur ) : पोटका प्रखंड में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (Potka Duck News) की शुरुआत गुरुवार को की गई। पोटका प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार ने 51 किसानों के बीच बत्तख (चूजा) वितरित कर इस योजना का शुभारंभ किया। प्रत्येक किसान को 15-15 बत्तख (Potka Duck News) दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने किसानों को आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का उद्देश्य किसानों को खेती के अलावा एक वैकल्पिक और सतत आय का स्रोत उपलब्ध कराना है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Rationing : 164 सबर परिवारों को नहीं भेजा गया राशन, डीसी ने जताई नाराज़गी 

Potka Duck News: किसानों की आय में होगी वृद्धि

Potka Duck News: बतख का वितरण कर रहे विधायक संजीव सरदार

Potka Duck News: बतख का वितरण कर रहे विधायक संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने जानकारी दी कि हाल ही में आयोजित ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ अभियान के दौरान ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदनों के आधार पर यह योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को बत्तख, सुकर, गाय, पोल्ट्री मुर्गा जैसे पशुधन अनुदान दर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और वे केवल कृषि पर निर्भर नहीं रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित अंचलाधिकारी निकिता बाला, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार और थाना प्रभारी मनोज मुर्मू ने भी योजना की रूपरेखा और लाभ से जुड़ी जानकारियां दीं।

इसे भी पढ़ें – Sakchi Thana Protest : जनसुविधा मंच के लोगों ने साकची थाने का किया घेराव, हंगामे के बाद जांच की जद में आया मामला +VDO

विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि जो लोग इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे अपने नजदीकी पशुपालन या प्रखंड कार्यालय से संपर्क करें और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। यह पहल न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि पशुपालन के क्षेत्र में भी नए अवसर प्रदान करेगी।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply