Home > Jamshedpur > Jamshedpur DC Janta Darbar : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं 70 से अधिक समस्याएं, त्वरित समाधान का आश्वासन

Jamshedpur DC Janta Darbar : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं 70 से अधिक समस्याएं, त्वरित समाधान का आश्वासन

Jamshedpur : (Jamshedpur DC Janta Darbar) समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 70 से अधिक लोगों ने अपने व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक मुद्दे उपायुक्त के समक्ष रखे। (Jamshedpur DC Janta Darbar)

शिकायतों में शिक्षा ऋण की जरूरत, खेल कोटा के अंतर्गत चौकीदार पद पर नियुक्ति, भूमि अतिक्रमण, पारिवारिक एवं आपसी विवाद, बीपीएल सूची में नाम जोड़ने, पेंशन, आदर्श सोसाइटी के चुनाव से जुड़े मसले और जनहित के अन्य विषय प्रमुख रूप से सामने आए।

Jamshedpur DC Janta Darbar : प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान

Jamshedpur Janta Darbar: चैंबर में जनता की शिकायत सुनते डीसी

Jamshedpur Janta Darbar: चैंबर में जनता की शिकायत सुनते डीसी

उपायुक्त ने हर शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि समस्याओं की समयबद्ध, निष्पक्ष और उचित जांच होनी चाहिए। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur DC News : जमशेदपुर में भू-अर्जन और पथ निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने मुआवजा भुगतान को तेज़ करने के दिए निर्देश

जन संवाद को लोकतंत्र की नींव बताते हुए उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस, प्रशासन और आम जनता के बीच एक मजबूत पुल की तरह है। यह पहल पारदर्शी, उत्तरदायी और संवेदनशील शासन प्रणाली को जमीनी स्तर तक लाने का प्रभावी प्रयास है। प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ सुनना नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की समस्या का वास्तविक समाधान करना है।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply