Home > Crime > Jamshedpur Kharkai Drowning : खरकई नदी में नहाने गए आरवीएस कॉलेज के दो छात्रों की डूबने से मौत, तीसरे को बचाया गया+ VDO

Jamshedpur Kharkai Drowning : खरकई नदी में नहाने गए आरवीएस कॉलेज के दो छात्रों की डूबने से मौत, तीसरे को बचाया गया+ VDO

Jamshedpur  (Jharkhand) : जमशेदपुर शहर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट पर शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां नहाने के दौरान आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्र खरकई नदी में डूब गए (Jamshedpur Kharkai Drowning) । डूबने वाले छात्रों की पहचान मानगो निवासी शुभम कुमार और कदमा निवासी शशांक के रूप में हुई है। दोनों के शव रविवार सुबह एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिए गए। (Jamshedpur Kharkai Drowning)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO

जानकारी के अनुसार, शुभम, शशांक और बागबेड़ा के पार्थ कुमार एक साथ नदी में नहाने पहुंचे थे। पार्थ का जन्मदिन था, जिस कारण उन्होंने साथ में नदी में नहाने की योजना बनाई थी। तीनों जब नहा रहे थे तभी अचानक गहराई में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद एक स्थानीय युवक ने तत्परता दिखाते हुए पार्थ को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन शुभम और शशांक की पानी में डूबने से मौत हो गई।

Jamshedpur Kharkai Drowning : रविवार को निकाले गए शव

Jamshedpur Kharkai Drowning: घटनास्थल पर परिजन

Jamshedpur Kharkai Drowning: घटनास्थल पर परिजन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान शनिवार रात शुरू नहीं हो सका। रविवार की सुबह पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया गया और दोनों छात्रों के शव बरामद किए गए। बागबेड़ा थाना की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। बताया गया कि तीनों छात्र जमशेदपुर स्थित आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के सिक्स्थ सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे थे। हादसे से कॉलेज और छात्रों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

You may also like
भुइयांडीह नाले से लापता युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका से दहशत में लोग, पुलिस जांच तेज+VDO
दुमका के काठीकुंड में जनजातीय किशोरी से गैंगरेप, एनसीएसटी ने लिया स्वत: संज्ञान
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
सिदगोड़ा के ग्वाला बस्ती में उत्पाद विभाग ने छापामारी कर पकड़ी 30 पेटी नकली शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply