Home > Crime > Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

Jamshedpur (Jharkhand): (Jamshedpur Bakreed News) ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के मौके पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने सिदगोड़ा टाउन हॉल में केंद्रीय शांति समिति के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में साफ-सफाई, पानी, बिजली और सोशल मीडिया के ज़रिये फैलने वाली अफवाहों से निपटने की रणनीति बनाई गई। (Jamshedpur Bakreed News)

Jamshedpur Bakreed News : मजिस्ट्रेट की होगी तैनाती

प्रशासन ने सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी और हर क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर नज़र रखने के लिए विशेष टीम काम करेगी।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार ने किया अभिनंदन, व्यापारिक सुरक्षा को लेकर उठाई ये मांग

सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील

Jamshedpur Bakreed News: मीटिंग में शामिल लोग

Jamshedpur Bakreed News: मीटिंग में शामिल लोग

बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की भ्रामक या आपत्तिजनक सूचना सोशल मीडिया पर न फैलाएं। नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध जानकारी की पुष्टि सीधे प्रशासन से करें। साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था और स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए संबंधित विभागों को निर्देश भी जारी किए गए।

उपायुक्त ने कहा कि शांति समिति के सदस्य प्रशासन के लिए एक मजबूत सहयोगी हैं और त्योहार के दौरान उनकी भूमिका अहम होगी। सभी दंडाधिकारियों को समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

बकरीद के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने जानकारी दी कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सभी डीएसपी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण पर रहेंगे और धार्मिक स्थलों की निगरानी करेंगे।

युवाओं को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के लिए जागरूक किया जाएगा। किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय थाना को देने की अपील भी की गई।

 बैठक में शामिल हुए अधिकारी

इस बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र, एसडीपीओ घाटशिला, जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, सभी बीडीओ, सीओ, नगर निकाय और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply