Home > Jamshedpur > Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO

Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO

Jamshedpur : (Buldozer Action) आदिवासी समाज ने जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 2 बी और उलीडीह में सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाया। बिरसानगर जोन नंबर टू बी में बिरसासेना ने यह अतिक्रमण हटाया। यहां बुलडोजर लगाकर एक अवैध ढांचे को गिराया गया। बिरसा सेना का दावा है कि यह ढांचा सरकारी जमीन पर बना था। (Buldozer Action)

Buldozer Action :  बिरसा सेना का दावा, बिना ग्राम सभा की अनुमति के बना था ढांचा

Buldozer Action : जेसीबी से गिराया गया ढांचा

Buldozer Action : जेसीबी से गिराया गया ढांचा

बिरसा सेना के अध्यक्ष दिनकर कच्छप का कहना है कि बिरसानगर ग्राम सभा की जमीन पर यह ढांचा बनाया गया था। यह ढांचा ग्राम सभा की अनुमति के बगैर बना था। इसलिए इसे गिराया गया है। दिनकर कच्छप ने चेतावनी दी है कि इलाके के अंचल अधिकारी अगर भूमाफिया की मदद करेंगे और सरकारी जमीन पर कब्जा करेंगे तो बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। इसके पहले उलीडीह में भी अतिक्रमण हटाया गया। यहां आदिवासी समाज के लोगों ने हो समाज के श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाया।

इसे भी पढ़ें – Babulal Marandi on Sharia : संविधान बनाम शरीयत पर सियासत गरम, मंत्री हफीजुल पर बाबूलाल मरांडी और निशिकांत का तीखा प्रहार

टीन शेड से घेरा जा रहा था श्मशान

बिरसा सेना के दिनकर कच्छप ने बताया कि यहां श्मशान की जमीन पर भू माफिया ने कब्जा कर लिया था। मामला हाईकोर्ट में भी चला। भूमाफिया टीन शेड लगाकर जमीन घेर रहे थे। इसीलिए कार्रवाई करके अवैध कब्जा हटाया गया है। दिनकर कच्छप ने कहा कि वह लोग जल्द ही राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा से इस संबंध में मिलेंगे और गुहार लगाएंगे कि आदिवासी की जमीन और संपत्ति की रक्षा की जाए।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply