Home > Lifestyle > Ranchi Street Market : डोरंडा में बनाई जाएगी मॉडर्न रोडसाइड मार्केट स्ट्रीट

Ranchi Street Market : डोरंडा में बनाई जाएगी मॉडर्न रोडसाइड मार्केट स्ट्रीट

रांची: राजधानी के डोरंडा में मॉडर्न रोड साइड मार्केट स्ट्रीट (Ranchi Street Market) बनाई जाएगी। यह स्ट्रीट पीपीपी मोड पर विकसित की जाएगी। इसका प्लान तैयार कर लिया गया है। गुरुवार को रांची नगर निगम के अधिकारियों ने डोरंडा सब्जी मार्केट एरिया का जायजा लिया। यह स्ट्रीट इसलिए बनाई जा रही है ताकि डोरंडा सब्जी मार्केट की दुकानों को इस स्ट्रीट में शिफ्ट किया जा सके। डोरंडा सब्जी मार्केट में वेंडर अव्यवस्थित रूप से दुकान लगाते हैं। इसके चलते यहां जाम की स्थिति रहती है।

थीम बेस्ड होगी डोरंडा की Ranchi Street Market 

रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह ने बताया कि रोड साइड मार्केट को स्थानीय कल्चर के हिसाब से विकसित करने की योजना है। इसे आईकॉनिक व थीम बेस्ड पर विकसित किया जाएगा। (Ranchi Street Market) इससे स्ट्रीट की सुंदरता बढ़ेगी और नागरिकों का आवागमन भी ठीक तरह से हो सकेगा। सभी वेंडर्स एक व्यवस्थित रूप से अपनी दुकान यहां लगा सकेंगे। रांची नगर निगम की बाजार शाखा मॉडर्न रोडसाइड मार्केट स्ट्रीट का डिजाइन तैयार करने में जुट गया है।

राजधानी को साफ सुथरा करने की कवायद

निरीक्षण करते रांची नगर निगम के प्रशासक , इसके पहले Ranchi Street Market के लिए भी किया मुआयना

निरीक्षण करते रांची नगर निगम के प्रशासक, इसके पहले Ranchi Street Market के लिए भी किया मुआयना

राजधानी रांची को साफ सुथरा करने की कवायद शुरू हो गई है। गुरुवार को रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह ने कई क्षेत्रों का दौरा किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजधानी में चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान और अतिक्रमण हटाओ अभियान का जायजा लिया। नगर निगम के प्रशासक ने बरियातू रोड, करम टोली चौक, जोड़ा तालाब, चेशायर होम रोड, डोरंडा साउथ ऑफिस पाड़ा, नेपाल हाउस, डोरंडा बाजार आदि इलाके का मुआयना किया। क्षेत्र को साफ सुथरा रखने और अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया। नगर निगम के प्रशासक ने ताकीद की कि किसी भी हालत में सड़क पर कूड़ा डंप ना हो। जाम नालियों को चिन्हित कर उनकी सफाई कराई जाए।

कचरा उठाओ नियमित रूप से हो। यह ध्यान रहे कि कहीं मेडिकल वेस्ट खुले एरिया में न पड़ा रहे। नालियों की साफ सफाई के लिए सुपर सकर मशीन का प्रयोग किया जाए। मुख्य मार्गों के अलावा कनेक्टिंग रूट पर भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्देश उन्होंने दिया। इस मौके पर उनके साथ सहायक प्रशासक रविंद्र कुमार, नगर प्रबंधक निहारिका तिर्की, वार्ड सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें – Filaria : शहर व चार प्रखंडों में 10 से 25 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, खिलाई जाएगी दवा

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!