Home > Jamshedpur > जमशेदपुर पश्चिम से ताल ठोकेंगे बाबर खान, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का करेंगे सामना

जमशेदपुर पश्चिम से ताल ठोकेंगे बाबर खान, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का करेंगे सामना

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के नेता बाबर खान चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने इसका एलान कर दिया है। वह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के सामने चुनाव मैदान में होंगे। इसे लेकर सियासत गर्मा गई है। बन्ना गुप्ता के सामने इस बार कई दमदार उम्मीदवार आ रहे हैं। शास्त्री नगर में गुरुवार को मुस्लिम समुदाय की एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता फारूकी मस्जिद के पेश इमाम जावेद खान ने की। बैठक में तय किया गया कि जमशेदपुर पश्चिम से इस बार बाबर खान चुनाव लड़ेंगे। मीटिंग में आफताब सिद्दीकी, फिरोज खान आदि के नाम पर भी चर्चा हुई। बाद में सभी ने एक राय होकर तय किया कि बाबर खान को विधानसभा चुनाव लड़ाया जाए। यह जानकारी समाज सेवी सरफराज हुसैन ने दी है। 

You may also like
18 जून को होगी वोटिंग, परिमल नथवाणी का पलड़ा कांग्रेस से भारी, क्रॉस वोटिंग रोकने में पोलिंग एजेंटों की रहेगी अहम भूमिका
पश्चिमी सिंहभूम प्रशासन की चूक से गरमाई झारखंड की सियासत, अर्जुन मुंडा की नाराजगी पर भाजपा हमलावर
मानगो नगर निगम चुनाव: पार्टी विरोधी गतिविधियों पर जेबा खान 6 साल के लिए कांग्रेस से निलंबित, जानिए पूरा विवाद
मनरेगा बहाल करने की कांग्रेसियों ने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का केंद्र पर हमला+VDO

Leave a Reply