Home > Health > एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल जारी, इमरजेंसी में मरीज ने किया हंगामा

एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल जारी, इमरजेंसी में मरीज ने किया हंगामा

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। मंगलवार को हड़ताल का पांचवां दिन था। इमरजेंसी में मरीजों ने हंगामा किया है। हंगामा की खबर सुनते ही एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने मरीजों को समझाया बुझाया। इसके बाद मामला शांत कराया गया। उधर हड़ताली डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं पूरी हो जातीं। तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। उन्हें उम्मीद है कि अब न्याय मिलेगा। डॉक्टरों का कहना है कि जल्द ही उनकी एमजीएम अस्पताल की अधीक्षकों से वार्ता होगी।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply