Home > Jamshedpur > जमशेदपुर कोर्ट में मनाया गया रक्षाबंधन, अधिवक्ताओं को बांधी गई राखी

जमशेदपुर कोर्ट में मनाया गया रक्षाबंधन, अधिवक्ताओं को बांधी गई राखी

जमशेदपुर : जमशेदपुर कोर्ट में सोमवार को रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिला अधिवक्ताओं ने अधिवक्ताओं को राखी बांधी है। अधिवक्ता दीपा सिंह ने अधिवक्ता अक्षय कुमार झा को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। इस मौके पर अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने दीपा सिंह को आशीर्वाद दिया। अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया कि रक्षा बंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा के मौके पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया है। उन्होंने कहा कि हर त्योहार लोगों को मिल जुल कर मनाना चाहिए। रक्षाबंधन का पर्व सभी ने परिवार की तरह मिल कर मनाया है। इसके अलावा, शहर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर महिलााओं ने अपने भाइयों को राखी बांधी। आज सावन की अंतिम सोमवारी के दिन मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या अधिक थी।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply