Home > Crime > Jamshedpur: धतकीडीह में शर्मा होटल के मालिक की विवादित जमीन पर बिल्डर कर रहा कब्जा, दिया गया धरना

Jamshedpur: धतकीडीह में शर्मा होटल के मालिक की विवादित जमीन पर बिल्डर कर रहा कब्जा, दिया गया धरना

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में शर्मा होटल के मालिक की विवादित जमीन पर एक बिल्डर कब्जा कर निर्माण करा रहा है। शर्मा होटल के मालिक दुर्गा प्रसाद शर्मा के साथ कई लोग शुक्रवार को उनके होटल के सामने धरने पर बैठे हुए हैं। लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन निर्माण कार्य बंद कराए। दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि कई साल से बिल्डर निजामुद्दीन उर्फ लड्डू से उनका विवाद चल रहा है। दुर्गा प्रसाद शर्मा और निजामुद्दीन दोनों दुकान की जमीन पर अपना अपना कब्जा बता रहे हैं। दोनों का दावा है कि यह जमीन उनकी है। दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि कोर्ट में केस चल रहा है। कोर्ट की तरफ से आदेश है कि विवादित जमीन पर जब तक फैसला नहीं आ जाता कोई निर्माण न करे। लेकिन, दबंगई के बल पर बिल्डर निर्माण करा रहा है। दुर्गा प्रसाद शर्मा ने जिला प्रशासन से अपील की है कि उसे भू माफिया से बचाया जाए।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply