Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर की बेटी साहिबा को रुड़की में मिला इंडियन बेस्ट सुपर मॉडल अवार्ड

Jamshedpur: जमशेदपुर की बेटी साहिबा को रुड़की में मिला इंडियन बेस्ट सुपर मॉडल अवार्ड

जमशेदपुर: जमशेदपुर की बेटी साएबा कौर को इंडियन बेस्ट सुपर मॉडल का अवार्ड मिला है। यह अवार्ड उन्हें उत्तराखंड के रुड़की में आयोजित इंडिया टैलेंट फाइट टीवी शो के दौरान मिला। उन्होंने इस शो में भाग लिया था और उन्हें इंडिया बेस्ट सुपर मॉडल के खिताब से नवाजा गया। साएबा कौर कक्षा 5 की छात्रा हैं। उन्हें फैशन शो और नृत्य का शौक है। वह तीन बार मिस किड्स झारखंड रही हैं। प्रदेश स्तर पर भी वह कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं और परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। परिजनों ने बताया कि अगले दो माह में 9XM टीवी चैनल पर इस शो को दिखाया जाएगा।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply