Home > Finance > Patamda: कमलपुर के अंतर राज्यीय चेक नाका पर पुलिस ने जुगसलाई जा रही मछली कारोबारी की कार से बरामद किए 5 लाख 51 हजार रुपए

Patamda: कमलपुर के अंतर राज्यीय चेक नाका पर पुलिस ने जुगसलाई जा रही मछली कारोबारी की कार से बरामद किए 5 लाख 51 हजार रुपए

पटमदा: लोकसभा चुनाव को लेकर जिले की सीमा पर अंतर राज्यीय चेक नाका बनाए गए हैं। कमलपुर में पश्चिम बंगाल की सीमा पर बने अंतर राज्यीय चेक नाका पर सोमवार को एक मछली कारोबारी फैयाज इमाम की कार से 5 लाख 51000 रुपए बरामद किए गए हैं। इस रकम को जप्त कर लिया गया है। नकदी बरामद होने की सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिसकर्मियों ने बताया की फैयाज इमाम से पूछताछ भी की गई। फैयाज इमाम ने बताया कि वह बंगाल के छोटे व्यापारियों से पैसा कलेक्ट कर अपने घर जुगसलाई जा रहा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply