Home > Jamshedpur > Jamshedpur: मानगो के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के इलेक्ट्रॉनिक पैनल में लगी आग, आज जलापूर्ति होगी प्रभावित+ वीडियो

Jamshedpur: मानगो के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के इलेक्ट्रॉनिक पैनल में लगी आग, आज जलापूर्ति होगी प्रभावित+ वीडियो

जमशेदपुर: मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर पर 15 के पास स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पैनल बोर्ड में आग लग गई है। आग लगने से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी आला अफसरों को दे दी गई है। लेकिन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का कोई अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में मौजूद कर्मचारी किसी तरह आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची।

मानगो में मच सकता है पानी के लिए हाहाकार
इस वाटर प्लांट को चलाने की जिम्मेदारी एक ठेकेदार की है। ठेकेदार भी मौके पर नहीं पहुंचा। कर्मचारियों का कहना है की आग लगने की घटना के बाद मानगो में जलापूर्ति प्रभावित हो जाएगी। क्योंकि, वाटर प्लांट की मोटर नहीं चल सकेगी। गर्मी के दिन होने की वजह से सभी घरों को पानी चाहिए। इसलिए अब पानी के लिए हाहाकार मच सकता है।
कई दिनों से खराब था पैनल बोर्ड
घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। कर्मचारियों ने उन्हें बताया है कि पैनल बोर्ड कई दिनों से खराब था। वह उच्च अधिकारियों को बता रहे थे कि पैनल बोर्ड की मरम्मत कराई जाए। वरना कभी भी कुछ हो सकता है. लेकिन, अधिकारियों ने लापरवाही बरती इसी के चलते यह आग लगी है। भाजपा नेता ने कहा कि वाटर प्लांट की देखरेख नहीं की जा रही है। रखरखाव के अभाव में करोड़ों रुपए का यह वाटर प्लांट जर्जर होता जा रहा है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply