Home > Jamshedpur > कदमा के बायोडायवर्सिटी पार्क में पिंजरे में रखी गई मुर्गी, तेंदुए की तलाश में जमशेदपुर पहुंचे वन विभाग के विशेषज्ञ

कदमा के बायोडायवर्सिटी पार्क में पिंजरे में रखी गई मुर्गी, तेंदुए की तलाश में जमशेदपुर पहुंचे वन विभाग के विशेषज्ञ

जमशेदपुर: कदमा के बायोडायवर्सिटी पार्क में पिंजरा पहुंच गया है। यह पिंजरा पलामू टाइगर रिजर्व से आया है। वन विभाग के दो विशेषज्ञ भी जमशेदपुर आए हैं। इनमें पलामू टाइगर रिजर्व के वेटरनरी डॉक्टर सुनील कुमार और वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट आफ इंडिया से शहजादा इकबाल हैं। वन विभाग ने तेंदुए की तलाश के लिए कदमा के बायोडायवर्सिटी पार्क में पिंजरे के अंदर मुर्गी रखी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर तेंदुआ यहां होगा तो मुर्गी की महक से पिंजरे तक जरूर आएगा।

इसके अलावा, बायोडायवर्सिटी पार्क और आसपास के दो पार्कों में तेंदुए की तलाश में यंत्र भी लगाए गए हैं। अगर तेंदुआ कहीं विचरण करेगा तो इसका पता वन विभाग के अधिकारियों को चल जाएगा। यही नहीं बायोडायवर्सिटी पार्क में सात जगह चिन्हित की गई हैं। जहां अगर रात में तेंदुआ विचरण करता है तो उसके पद चिन्ह मिलेंगे। नजदीक के दो अन्य पार्क में भी यही व्यवस्था की गई है। डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने बताया कि इन पद चिन्हों की वजह से रविवार की सुबह यह पता चल जाएगा कि कदमा में तेंदुआ है या नहीं। इसके बाद कदमा को तेंदुआ मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया जाएगा।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply