Home > Jamshedpur > Jamshedpur: JRD टाटा स्पोर्ट्स परिसर में इंडियन सुपर लीग के रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर एफसी और केरला ब्लास्टर्स का मैच हुआ टाई

Jamshedpur: JRD टाटा स्पोर्ट्स परिसर में इंडियन सुपर लीग के रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर एफसी और केरला ब्लास्टर्स का मैच हुआ टाई

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शनिवार को इंडियन सुपर लीग टूर्नामेंट में केरला ब्लास्टर्स और जमशेदपुर एफसी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ एक-एक गोल कर सकीं। इस तरह मैच एक-एक से टाई हो गया।
अब इंडियन सुपर लीग की अंक तालिका में जमशेदपुर एफसी 21 अंक के साथ सातवें स्थान पर है। जबकि, बेंगलुरु एफसी छठे स्थान पर है। बेंगलुरु के 22 अंक हैं। केरला ब्लास्टर्स पांचवें स्थान पर है। उसके तीन अंक हैं। अंक तालिका में 41 अंक के साथ मुंबई सिटी फुटबॉल क्लब टाप पर है। मोहन बागान 39 अंक के साथ दूसरे और ओडिशा एफसी 36 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। गोवा एफसी 36 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
23 वें मिनट में हुआ पहला गोल
मैच के 23 वें मिनट में केरला ब्लास्टर्स फुटबॉल क्लब की तरफ से फॉरवर्ड डिमिट्रियोस डायमानता कोस ने पहला गोल किया। जमशेदपुर की टीम केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ गोल करने के लिए लगातार हमले करने लगी। हाफ टाइम की सीटी बजाने से ठीक पहले जमशेदपुर एफसी के जावी सिवरियो ने गोल-दाग कर अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद मैच के आखिरी क्षण तक दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ गोल कर मैच जीतने की कोशिश करती रही। लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। अब 4 अप्रैल को जमशेदपुर चेन्नई के मरीना अरेना स्टेडियम में चेन्नई एफसी का मुकाबला करेगी। 9 अप्रैल को द फर्नेस में गोवा एफसी के साथ जमशेदपुर एफसी का मुकाबला होगा।

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply