Home > Crime > Jamshedpur: टेल्को थाना पुलिस ने 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Jamshedpur: टेल्को थाना पुलिस ने 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर: टेल्को थाना पुलिस ने 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। जिन दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है वह गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा नई बस्ती का रहने वाले संजय गोराई और बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 6 ज्ञानदीप स्कूल के पास का रहने वाला राजेश तंतुबाई हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि टेल्को के मिलेनियम पार्क साईं मंदिर के पास यह दोनों घूम-घूम कर ब्राउन शुगर बेच रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे। इनको दौड़ा कर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर इनके पास से 25 पुड़िया ब्राउन शुगर मिली। पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने में प्रयोग की जा रही पल्सर बाइक और उनके दो स्क्रीन टच मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply