Home > Entertainment > Jamshedpur: बिष्टुपुर स्थित निक्को पार्क में रविवार से सभी के लिए खुल जाएगा वेव पूल, लोग कृत्रिम समुद्री लहरों का ले सकेंगे आनंद

Jamshedpur: बिष्टुपुर स्थित निक्को पार्क में रविवार से सभी के लिए खुल जाएगा वेव पूल, लोग कृत्रिम समुद्री लहरों का ले सकेंगे आनंद

जमशेदपुर: बिष्टुपुर के जुबली पार्क स्थित निक्को पार्क में शनिवार को वेव पूल का उद्घाटन हुआ। यह वेव पूल रविवार 24 मार्च से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। लोग इस वेव पूल में कृत्रिम समुद्री लहरों के बीच जल क्रीडा कर सकेंगे। इस वेव पूल का उद्घाटन शनिवार को टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने किया। इस मौके पर चाणक्य चौधरी ने बताया कि निक्को पार्क की शुरुआत 3 जून साल 2001 को हुई थी। इसके बाद इस निक्को पार्क में लोगों के मनोरंजन के लिए लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। निक्को पार्क में वाटर पार्क भी है। इसमें सभी उम्र के लोगों के लिए फन राइड्स की सहूलियत है। रेन डांस फ्लोर भी बनाया गया है। स्मॉल किड्स पूल में बच्चे एक्वा साइकिल और जल क्रीडा प्लेटफार्म पर मस्ती कर सकते हैं। वाटर पार्क में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शावर रूम भी बनाए गए हैं। यहां स्विमिंग कॉस्ट्यूम और टावेल्स की बिक्री की भी सुविधा है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply