Home > Jamshedpur > Jamshedpur: धौलाबेड़ा गांव में अर्ध निर्मित स्वास्थ्य उप केंद्र अब तक नहीं हुआ चालू, ग्रामीणों ने डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन+ वीडियो

Jamshedpur: धौलाबेड़ा गांव में अर्ध निर्मित स्वास्थ्य उप केंद्र अब तक नहीं हुआ चालू, ग्रामीणों ने डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन+ वीडियो

जमशेदपुर: डुमरिया प्रखंड में धौलाबेड़ा गांव में कई साल पहले स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शुरू हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र अर्ध निर्मित पड़ा हुआ है। ठेकेदार काम छोड़कर भाग गया है। मंगलवार को ग्रामीण साकची स्थित डीसी ऑफिस पहुंचे और डीसी को ज्ञापन सौंप कर मामले में जांच की मांग की।

ग्रामीणों ने कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर इस स्वास्थ्य उप केंद्र का निर्माण पूरा करने की मांग की है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी पैसे की बर्बादी का यह एक नमूना है। उन्होंने डीसी अनन्य मित्तल को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि अर्द्ध निर्मित स्वास्थ्य उप केंद्र को जल्द निर्मित किया जाए और यहां डॉक्टरों की तैनाती की जाए। ताकि ग्रामीणों को उसका लाभ मिल सके। साथ ही जांच कर यह देखा जाए कि इस स्वास्थ्य उपकेंद्र के अधूरे निर्माण के लिए कौन जिम्मेदार है। उस पर कार्रवाई हो।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply