Home > Crime > Jamshedpur: जमशेदपुर में नहीं रुक रहे साइबर ठगी के मामले, सीताराम डेरा के व्यक्ति से 45108 रुपए फिर ठगी

Jamshedpur: जमशेदपुर में नहीं रुक रहे साइबर ठगी के मामले, सीताराम डेरा के व्यक्ति से 45108 रुपए फिर ठगी

जमशेदपुर: जमशेदपुर में साइबर ठगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। साइबर थाना सिर्फ नाम का रह गया है। साइबर थाने में सिर्फ प्राथमिकी दर्ज हो रही है। साइबर ठग गिरफ्तार नहीं हो पा रहे हैं। इससे साइबर ठगों के हौसले बुलंद हैं। साइबर ठगों ने सोमवार को सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के 115 न्यू लेआउट के रहने वाले गुरु नानक ढाबा के मालिक रणजीत सिंह धंजल को निशाना बनाया। रणजीत सिंह धंजल नेशनल हाईवे पर गुरु नानक ढाबा चलाते हैं। बैंक चार्ज बंद करने के नाम पर रणजीत सिंह धंजल से 45 हजार 108 रुपए की ठगी कर ली। 15 मार्च को घटी इस घटना के संबंध में रणजीत सिंह धंजल ने बिष्टुपुर के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रणजीत सिंह धंजल ने बताया कि किस्त के तौर पर 23 हजार 867 रुपए 67 पैसे का ऑनलाइन पेमेंट 15 मार्च को दोपहर 3:40 बजे किया था। कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को इंडसइंड बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि बैंक चार्ज बंद करना है तो एक ऐप को मोबाइल पर डाउनलोड करें और सेटिंग्स चार्ज को बंद कर दें। रणजीत सिंह ने जैसे ही ऐप डाउनलोड कर सेटिंग चार्ज बंद किया। वन टाइम पासवर्ड आया। इसके बाद पहली बार में 20 हजार 590 रुपए और दूसरी बार में 24 हज़ार 818 रुपए कट गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply