Home > Crime > Dhalbhoomgarh : धलभूमगढ़ में नेशनल हाईवे पर पुनसा में वाशिंग सेंटर के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर

Dhalbhoomgarh : धलभूमगढ़ में नेशनल हाईवे पर पुनसा में वाशिंग सेंटर के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर

धालभूमगढ़: धालभूमगढ़ में सोमवार को नेशनल हाईवे पर पुनसा के पास वाशिंग सेंटर के नजदीक एक ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। इनमें से एक की हालत गंभीर है। जबकि दो लोग मामूली तौर से घायल हुए हैं। घायल होने वाले युवक बनकाटी के रहने वाले हैं। वह बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी हादसा हुआ। दुर्घटना की खबर मिलते ही भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नौशाद अहमद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को फौरन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में गुलशन, उत्तम, गणेश, श्रवण, घनश्याम, पूजा, बबीता, सुजीत डे, सुजीत, विनय प्रमाणिक आदि ने घायल के इलाज में मदद की।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply