Home > Jamshedpur > Jamshedpur: टावर ग्राउंड में बिना ग्राम सभा की अनुमति के जोहार नाइट के आयोजन का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन

Jamshedpur: टावर ग्राउंड में बिना ग्राम सभा की अनुमति के जोहार नाइट के आयोजन का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन

जमशेदपुर: पूड़ीहासा पंचायत के टावर ग्राउंड में जोहार नाइट का कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम जोहार ट्रस्ट आयोजित करेगा। इसके खिलाफ सोमवार को पूड़ीहासा के ग्रामीण डीसी ऑफिस पहुंचे। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे पूड़ीहासा ग्राम सभा के अध्यक्ष भोक्ता हांसदा ने बताया कि उनकी मांग है कि जोहार नाइट कार्यक्रम पर रोक लगाई जाए।

उन्होंने कहा कि जोहर नाइट कार्यक्रम को लेकर एसडीओ ने आदेश जारी किया था कि ग्राम सभा की अनुमति के बाद ही कार्यक्रम आयोजित किया जाए। क्ष लेकिन बिना ग्राम सभा की अनुमति लिए ही जोहार ट्रस्ट विशाल पंडाल का निर्माण करा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि जोहार नाइट कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं दी जाए। क्योंकि, इस कार्यक्रम की आयोजन से क्षेत्र में विधि-व्यवस्था खराब होने की आशंका है।

You may also like
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply