Home > Crime > महिला अपने तीन बच्चों के साथ सिदगोड़ा से लापता, FIR दर्ज

महिला अपने तीन बच्चों के साथ सिदगोड़ा से लापता, FIR दर्ज

सिदगोड़ा के भुइयाडीह ग्वाला बस्ती में तीन बच्चों के साथ निशा देवी रविवार से लापता है। जिसमें सूरज 12 साल, गुनगुन 9 साल और छोटी सात साल की बताई जा रही है। महिला निशा के पिता रामाशंकर सिंह ने सिदगोड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। रामाशंकर ने बताया कि निशा का पति कोलकाता में रहता है। पिता ने पुलिस को बताया कि 9 मार्च को उसके पति का फोन आया था और उसने कहा कि वह जमशेदपुर जाकर सब को मार देगा। इसके बाद 10 मार्च की सुबह वह अपने तीनों बच्चों के साथ बिना किसी को जानकारी दिए चली गई। पति को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। निशा फोन बंद आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुड़ गई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply