Home > Business > Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में राज्यपाल ने आठ रक्तवीरों को किया सम्मानित

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में राज्यपाल ने आठ रक्तवीरों को किया सम्मानित

जमशेदपुर: टेल्को में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में शनिवार को रक्तदाता समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन रहे। उन्होंने अपने हाथों से आठ रक्त वीरों को सम्मानित किया। इस मौके पर गवर्नर ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की तारीफ भी की। यहां डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि रक्तदान करना काफी पुण्य का काम है। इसलिए हमें रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में तीन मार्च को विशाल रक्तदान समारोह भी है। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन हर साल जमशेदजी नुसेरवानजी टाटा की जयंती के मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित करता है। रविवार को यह शिविर आयोजित किया जाएगा। इससे पहले आज रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

You may also like
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति